Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

11th June 2026

ब्रेकिंग

हमने सालों के काम महीनों में किए; कांग्रेस ने नाकामी का कलंक हिंदुओं पर लगाया

20 सांसद और 58 विधायक अलग गुट में; ममता बनर्जी की सियासत पर संकट के बादल

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छूटा; भारतीय राजनीति में 12 वर्षों की सबसे बड़ी कहानी

जनता के दरवाजे तक पहुंचेंगे मंत्री-विधायक; खुद कमान संभालेंगे सीएम साय

शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी आरोपों से पीछे हटे; बोले- दबाव में दर्ज कराया गया था मुकदमा

पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की "मेलोडी' : एक ही कार में इटली की प्रधानमंत्री के साथ घूमे; सेल्फी भी ली

News Affair Team

Wed, May 20, 2026

रोम.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे का एक हल्का-फुल्का लेकिन चर्चित पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने खुद इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया और लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए बहुत अच्छी मेलोडी टॉफी लेकर आए। गिफ्ट के लिए थैंक्यू।”

वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए टॉफी दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि पीएम मोदी भी उनके साथ बातचीत करते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।

‘Melodi’ मीम से जुड़ा है टॉफी कनेक्शन

मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी सिर्फ सामान्य गिफ्ट के तौर पर नहीं दी। इसके पीछे सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रहा ‘Melodi’ ट्रेंड भी जुड़ा हुआ है।

दरअसल, इंटरनेट पर पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नामों को जोड़कर लोग ‘Melodi’ शब्द इस्तेमाल करते रहे हैं। G20 और अन्य अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद यह शब्द सोशल मीडिया मीम बन गया था।

इसी ट्रेंड को हल्के और दोस्ताना अंदाज में लेते हुए पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

रोम की सड़कों पर साथ दिखे दोनों नेता

प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। रोम पहुंचने पर मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों नेता एक ही कार में रोम की सड़कों पर घूमते नजर आए।

इस दौरान उन्होंने करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का भी दौरा किया। दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

भारत-इटली रिश्तों को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी

मोदी के इस दौरे में भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देश रिश्तों को “स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” का दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं।

इसके अलावा भविष्य में दोनों देशों के बीच नियमित वार्षिक बैठकें शुरू करने पर भी बातचीत हो सकती है।

भारत और इटली के बीच पिछले कुछ वर्षों में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग तेजी से बढ़ा है। फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार 14 अरब यूरो यानी करीब 1.60 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है।

इटली के उद्योगपतियों से भी मिलेंगे मोदी

दौरे के दौरान पीएम मोदी इटली के प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस बैठक में भारत में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और नई औद्योगिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

मोदी इससे पहले जून 2024 में G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली गए थे। इस बार इटली उनके पांच देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव है। इससे पहले वे UAE, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा कर चुके हैं।

IMEC कॉरिडोर पर रहेगा खास फोकस

मोदी और मेलोनी की बैठक में इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) बड़ा एजेंडा माना जा रहा है। यह परियोजना भारत को खाड़ी देशों के जरिए यूरोप से जोड़ने की योजना है।

IMEC के तहत रेलवे, बंदरगाह, शिपिंग नेटवर्क, ऊर्जा और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के विकल्प के रूप में भी देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि IMEC बनने के बाद भारत और यूरोप के बीच सामान की आवाजाही तेज होगी और ट्रांसपोर्ट लागत कम हो सकती है।

भारत और इटली के लिए क्यों अहम है IMEC

भारत इस परियोजना को रणनीतिक और आर्थिक दोनों नजरियों से महत्वपूर्ण मानता है। इससे भारत को यूरोप तक तेज व्यापार मार्ग मिल सकता है, जबकि इटली खुद को यूरोप के बड़े लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करना चाहता है।

यह परियोजना ऊर्जा सुरक्षा, ग्रीन हाइड्रोजन और डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकती है। माना जा रहा है कि इससे भारत-इटली आर्थिक संबंधों को नया आयाम मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें... इटली में ‘मेलोडी’ मोमेंट की 11 तस्वीरें

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन