Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

16th September 2026

ब्रेकिंग

94 साल में पहली बार ऐसा; पिच से कमाई तक 6 सवालों में समझिए पूरा गणित

अनवर इब्राहिम ने पूछा- ‘गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है?’, फिर गुनगुनाया किशोर दा का गीत

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के लिए 68.85 करोड़ रुपए; SNA स्पर्श पोर्टल से होगा भुगतान

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान; बस्तर में यात्रा से लेकर ‘सरकार आपके द्वार’ तक होंगे कार्यक्रम

रायपुर में 60 करोड़ की आर्चरी अकादमी; पंडरापाठ में 25 करोड़ तक का सेंटर

अरुणाचल की 27 जगह भारत के नक्शे में शामिल : चीन की नाम बदलने की कोशिशों के बीच केंद्र का बड़ा कदम; आसान होगा कामकाज

News Affair Team

Sun, Aug 9, 2026

नई दिल्ली.

अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन की ओर से लगातार की जा रही नाम बदलने की कोशिशों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों और उनसे जुड़ी भौगोलिक विशेषताओं को भारत के आधिकारिक नक्शे में दर्ज किया गया। केंद्र के इस फैसले का उद्देश्य इन क्षेत्रों की आधिकारिक पहचान को स्पष्ट करना और सरकारी रिकॉर्ड में एकरूपता सुनिश्चित करना है।

गृह मंत्रालय के अनुसार, इन स्थानों को आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल करने की प्रक्रिया अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ परामर्श के बाद पूरी की गई है। सरकार का मानना है कि इससे प्रशासनिक कामकाज आसान होगा और अलग-अलग विभागों के रिकॉर्ड में स्थानों की पहचान को लेकर भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।

आपदा के समय भी मिलेगी मदद

सरकार के मुताबिक, भौगोलिक स्थानों की स्पष्ट और एक समान पहचान प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। आधिकारिक नक्शों में इन जगहों को दर्ज किए जाने से सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्राकृतिक आपदा या किसी आपात स्थिति में राहत और बचाव अभियान को भी अधिक प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन आधिकारिक नामों के आधार पर आम लोगों के पासपोर्ट, पहचान पत्र या अन्य निजी दस्तावेजों में किसी तरह का बदलाव किया जाएगा या नहीं। सरकार का तत्काल फोकस इन स्थानों की प्रशासनिक और भौगोलिक पहचान को आधिकारिक रिकॉर्ड में मजबूत करने पर है।

चीन पहले भी जारी कर चुका है नामों की सूची

अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद रहा है। चीन समय-समय पर अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों के लिए चीनी नाम जारी करता रहा है। चीन इस राज्य को 'जांगनान' के नाम से संबोधित करता है।

भारत ने चीन की इस कवायद को लगातार खारिज किया है। भारत का स्पष्ट रुख रहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और किसी स्थान का नाम बदलने या नया नाम देने से जमीन पर स्थिति अथवा भारत की संप्रभुता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

केंद्र सरकार द्वारा 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में शामिल किया जाना इसी व्यापक संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे भारत के प्रशासनिक रिकॉर्ड में इन क्षेत्रों की आधिकारिक पहचान और अधिक स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन