
तीर्थ यात्रियों से अतिरिक्त धनराशि वसूलने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश; हर चुनौती से निपटने को रहे तैयारः महाराज
देहरादून, उत्तराखंड में इस वक्त चारधाम यात्रा अपने चरम पर है। रोजना हजारों श्रद्धालु मन में आस्था लिए उत्तराखंड पहुंच रहा है। ऐसे में कुछ लोगों श्रद्धालुओं से यात्रा के नाम से अतिरिक्त धनराशि वसूलने का काम कर रहे हैं। आये दिन यात्रा मार्ग से अतिरिक्त धनराशि वसूलने की शिकायत आ रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से ऐसें लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों से निर्धारित दरों से अधिक धनराशि वसूलने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए चमोली और रूद्रप्रयाग के अधिकारियों से वार्ता कर ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने अधिकारियों से कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों से जो भी सेवा प्रदाता अतिरिक्त पैसा वसूलने का कार्य कर रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होने अधिकारियों को सिस्टम अपडेट करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटा जा सके। यात्रियों से आग्रह करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि कोरोना के चलते लोगों के शरीर पर काफी प्रभाव पड़ा है। इसलिए डॉक्टर से जांच करवाने और उनकी अनुमति के बाद ही यात्रा पर आएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों के अतिथि सत्कार और प्रबंधन का पूरा ध्यान रखा जाए। चारों धामों में क्षमता से अधिक यात्रियों का प्रवेश न हो इस बात का अधिकारी पूरा ध्यान रखें। साथ ही तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही होने चाहिए।