October 2, 2023

उपचुनाव में मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत, 55000 अधिक वोटों से हुए विजय

Read Time:2 Minute, 8 Second

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को हराते हुए मुख्यमंत्री धामी ने 55025 मतों से विजय हासिल की है। आपको बता दें विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे परंतु उनके लिए चंपावत से विधायकी जीते कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ने का एलान किया था। यह जीत उत्तराखंड में सबसे बड़ी जीत है।

55025 वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं।

55 हजार से अधिक वोटों से सीएम धामी की जीत

55 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। सीएम धामी 55025 मतों से जीते। जबकि कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close

Crime