
खाई में गिरी बस हादसे में 25 लोग की मृत्यु,21 घायल; मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
उत्तराखंड: हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र लालढंग से पौड़ी गढ़वाल कांडा के लिए रवाना हुई बारात की बस बीरोंखाल के पास बस करीब 350 मीटर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा कि ये हादसा बस की कमानी टूटने से हुआ। जिसमें लगभग 40 से 50 लोग बताए जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुची। रात भर रेस्क्यू चलाया गया।
उत्तराखंड पुलिस के अनुसार अभी तक 25 लोगों की मृत्यु इस दुर्घटना में हुई है। 21 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से ये जानकारी दी है।
वही, मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट हुई दु:खद बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। रात भर चले राहत एवं बचाव अभियान में SDRF व स्थानीय प्रशासन द्वारा 21 यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है।