covid-19 positive doctor was treating patients in chhattisgarh ambikapur

होम आइसोलेशन में थी महिला डॉक्टर, करने लगी मरीजों का इलाज; कलेक्टर ने क्लीनिक सील किया

Read Time:2 Minute, 54 Second

अंबिकापुर.
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर कहर बनकर सामने आई है। सरकार और प्रशासन की ओर से गाइडलाइन के साथ तमाम सख्ती को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद अंबिकापुर शहर की एक महिला डॉक्टर ने बेशर्मी और लापरवाही की हद पार कर दी। खुद कोरोना संक्रमित होने के बावजूद वह क्लीनिक जाकर मरीजों का इलाज कर रही थी। जानकारी मिलने पर शुक्रवार शाम कलेक्टर ने क्लीनिक को सील करा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवधारी कॉलोनी निवासी डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल डेंटिस्ट हैं और गुदरी चौक पर टूथ फेयरी डेंटल क्लीनिक का संचालन करती हैं। उनकी गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के लिए निर्देशित किया था। इसके बावजूद वह शुक्रवार को अपने क्लीनिक पहुंच गईं और वहां मरीजों का उपचार करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना किसी ने कलेक्टर को दे दी।

महामारी एक्ट में डॉक्टर के खिलाफ दर्ज होगा मामला

जानकारी कलेक्टर संजीव कुमार झा को लगी तो उन्होंने मौके पर नायब तहसीलदार किशोर कुमार वर्मा को भेजा। जांच के दौरान शिकायत सही मिलने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। वहीं डॉक्टर के खिलाफ भी महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। नायब तहसीलदार वर्मा ने बताया कि महिला डॉक्टर क्लीनिक में स्टाफ के साथ काम कर रही थीं। हालांकि क्लीनिक बंद था, लेकिन आसपास के लोगों ने उसके खुले होने की पुष्टि की है। इसके बाद कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Close

Crime