Advertisment

News Affair में आपका हार्दिक स्वागत है — आपकी अपनी हिंदी न्यूज़ पोर्टल, जहाँ हर खबर मिलती है सही, सटीक और सबसे पहले।

हमारे साथ जुड़िए देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीक की हर बड़ी अपडेट के लिए। हम हैं आपकी आवाज़, आपके सवाल और आपकी जिज्ञासा के साथ — निष्पक्ष, निर्भीक और नई सोच के साथ।

15th September 2026

ब्रेकिंग

94 साल में पहली बार ऐसा; पिच से कमाई तक 6 सवालों में समझिए पूरा गणित

अनवर इब्राहिम ने पूछा- ‘गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है?’, फिर गुनगुनाया किशोर दा का गीत

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के लिए 68.85 करोड़ रुपए; SNA स्पर्श पोर्टल से होगा भुगतान

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान; बस्तर में यात्रा से लेकर ‘सरकार आपके द्वार’ तक होंगे कार्यक्रम

रायपुर में 60 करोड़ की आर्चरी अकादमी; पंडरापाठ में 25 करोड़ तक का सेंटर

पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने की कोशिश : NSA में गिरफ्तार आरोपी के समर्थन में सड़क पर उतरे परिजन; पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी

News Affair Team

Fri, Aug 7, 2026

रायपुर.

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर टुमन उर्फ लल्ला सोनवानी को केंद्रीय जेल भेजने के दौरान शुक्रवार को गोबरा नवापारा क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। आरोपी के परिजनों और समर्थकों ने पहले थाने में हंगामा किया, फिर रास्ते में पुलिस वाहन रोककर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और थाने को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी देने का भी आरोप है।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया और आरोपी को सुरक्षित केंद्रीय जेल रायपुर पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कलेक्टर के आदेश पर NSA के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, रायपुर कलेक्टर के आदेश के बाद टुमन उर्फ लल्ला सोनवानी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे गोबरा नवापारा थाने लाया गया था।

इसी दौरान बड़ी संख्या में उसके परिजन और समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली और आरोपी को जेल ले जाने के लिए रवाना हुई।

सड़क पर वाहन लगाकर रोका पुलिस का रास्ता

पुलिस के मुताबिक, ग्राम बजरंगपुर के पास आरोपी के समर्थकों ने दो से तीन चारपहिया वाहन सड़क पर खड़े कर पुलिस वाहन का रास्ता रोक दिया। आरोप है कि भीड़ ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिसकर्मियों और थाने को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए आरोपी को सुरक्षित अपने कब्जे में रखा और जेल तक पहुंचाया।

वाहन जब्त, संदिग्ध हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने रास्ता रोकने में इस्तेमाल किए गए संदिग्ध वाहनों को जब्त कर लिया है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

13 आपराधिक मामलों का आरोपी है टुमन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार टुमन उर्फ लल्ला सोनवानी आदतन अपराधी है। वर्ष 2010 से अब तक उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आबकारी अधिनियम, जुआ-सट्टा, नारकोटिक्स और आर्म्स एक्ट सहित 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसके अलावा उसके खिलाफ 11 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि लगातार आपराधिक गतिविधियों और कानून-व्यवस्था पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन